गाजियाबाद: ब्यूटी पार्लर की महिला संग रेप फिर किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज
पुलिस ने गाजियाबाद के मुरादनगर में ब्यूटी पार्लर महिला संचालक के साथ तमंचे के बल पर पहले दुष्कर्म फिर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, हाल में महिला ने प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन डाला, जिसमें ब्यूटी पलौर से जुडी सेवाएं और मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। इसी बीच अरहान उर्फ़ साजिद नामक युवक ने महिला को फोन कर ग्राहक लाने की बात बोली, उसने कुछ महिलाओं को भेजा भी। इस बीच एक दिन वह खुद पार्लर आया और अचानक तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया इसके बाद आए दिन ब्लैकमेल करता गया। तंग आकार महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी।
आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी है जिसकी तलाश फ़िलहाल जारी है।


Post a Comment