क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया , कैसे करें उपचार ?
कुछ रोगों को बुढ़ापे की ज़िन्दगी से जोड़ दिया जाता है , इनमे से एक गठिया रोग है । पर क्या ऐसा ही है ? क्या यह बीमारी बच्चों में नहीं होती ? आज करेंगे इसपर बात , जुड़कर आपके साथ ।
| Image credit : Samacharmama |
गठिया क्या है ?
गठिया एक रोग है जिसका अब तक पूर्ण इलाज़ संभव नहीं हो पाया है हालाँकि इसे हम अपनी दिनचर्या में संतुलन लाकर और कुछ दवाइयों के उपचार से इसके प्रभाव को कम कर सकते है । पर यह बीमारी होती क्यूं है ?
आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली जो आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मददगार होती है , वे गलती से उन कोशिकाओं पर हमला कर देते है जो आपके जोड़ों को पंक्तिबद्ध करते है । इस कारण आपके शरीर के जोड़ों में सूजन , अकड़न और दर्द होने लगता है , जिसे हम गठिया कहते है । इस बीमारी के कारण जैसे - जैसे समय बीतता है जोड़ों , नर्म हड्डियों और आसपास की हड्डी को नुकसान भी पहुँचने लगता है । अतः यह बीमारी आपके शरीर के लिए बेहद हानिकारक है ।
शरीर में एजीई की मात्रा बढ़ने से शरीर में सूजन होता है , और इसी से आर्थराइटीस की समस्या होने लगती है ।
| Image credit : Boldsky Hindi |
गठिया रोग दो प्रकार के होते है :-
1 ) ओस्टियोआर्थराइटिस
2 ) रुमेटाइड आर्थराइटिस
बच्चों में गठिया रोग :-
वैसे तो इस बीमारी को बुढ़ापे की बीमारी कहते आ रहे है हम , पर क्या आपको मालूम भी है कि आजकल के व्यस्त ज़िन्दगी में बच्चों और किशोरों में भी यह रोग पाया जा रहा है । अतः सबसे पहले तो यह ज़रूरी है कि यदि किसी बच्चे को यह रोग हो जाता है तो उसे बताएं , समझाएं और उनकी हिम्मत देने की कोशिश करें । उन्हें एक संतुलित जीवनशैली में रहने की आदत डलवायें ।
अपने जीवन शैली में करें ये बदलाव :-
नियमित प्रातः काल उठकर व्यायाम और योग करें ।
हर दिन एक सेब सुबह - सुबह ज़रूर खाएं ।
जितना हो सके , खुद को एक्टिव रखे ।
यदि आप मोटापे का शिकार है तो जल्द से जल्द इसे खत्म करें ।
भोजन उतना ही खाएं जितना आवश्यक हो यानि संतुलित भोजन करें ।
बाहर की चीजों , फ़ास्ट फ़ूड से दूरी रखे ।
डॉक्टर की सलाह से आप कुछ दवाइयों का सेवन भी करें ।
हल्दी का उपयोग इसके लिए रामबाण है।
रोज़ 3 लीटर पानी तो ज़रूर पियें ।
विटामिन - C जैसे संतरा ,निम्बू का सेवन करें ।
बथुए का सेवन करें ।
अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखे , हमेशा हिम्मत रखे कि यह रोग ठीक हो जायेगा ।
क्या ना करें ?
मछली और अखरोट से दूर रहे ।
अधिक प्रोटीन युक्त चीजों से परहेज़ करें ।
ठंडी चीजों से परहेज़ करें ।
घी , तेल का अधिक सेवन न करें ।
दूध को छोड़ , डेयरी प्रोडक्ट्स ज्यादा न खाएं ।
एल्कोहोल का सेवन न करें ।
| Image credit : TheHealthSite.com |
क्या बच्चों में गठिया का पूर्ण इलाज़ संभव है ?
सूत्रों के मुताबिक , समय से यदि इसकी पहचान हो जायें और समय रहते इसपर काबू पा लिया जाये तो गठिया को ख़त्म किया जा सकता है । गठिया अनियंत्रित होने पर हृदयाघात की समस्या हो सकती है । बता दें , आज की तारीख में गठिया का पूर्ण उपचार संभव नहीं है पर इसे पूर्ण रूप से नियंत्रण में रखा जा सकता है ।
बच्चों को संतुलित आहार दें और रोजाना उन्हें 45 मिनट की सैर करवाएं । दिन में एक लीटर से ज्यादा दूध का सेवन करवाएं ।

Post a Comment