क्या है क्रिप्टो करेंसी और क्या है इसके फायदे ?
दुनिया के हर कोने में आज क्रिप्टो करेंसी की पहचान बन चुकी है । इसके बढ़ते उपयोग ने हर किसी के मन में इसे जानने की जिज्ञासा पैदा कर दी है । ऐसा नहीं है कि क्रिप्टोकरेंसी दुनिया में कोई नई चीज है , पर इसके इस्तेमाल से पहले आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि क्रिप्टो करेंसी है क्या , इसके इस्तेमाल के फायदे और नुकसान क्या है ? आज इसी पर होगी आपसे बात ।
| Image credit : Business Today |
क्रिप्टोकरेंसी आखिर है क्या ?
क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत 1980 से भी पहले हो गई थी , सूत्रों के मुताबिक , 1980 के दौर में अमेरिकन क्रिप्टोग्राफर डेविट चौम ने 'ब्लाइंडिंग' नाम की एल्गोरिदम का अविष्कार किया था, जो सेंट्रल से मॉडर्न वेब-बेस्ड इनक्रिप्शन पर आधारित थी।
क्रिप्टो करेंसी से आप घर बैठे दुनिया के किसी भी कोने से ऑनलाइन लेनदेन आसानी से कर सकते है । यह एक सुविधाजनक करेंसी है जिसे हम इंडियन रुपए या चाहे तो अमेरिकी डॉलर किसी भी रूप में कही भी ऑनलाइन खरीदारी के लिए इस्तेमाल करते है ।
क्रिप्टो करेंसी कई तरह की होती है जैसे : बिटकॉइन , पोल्का डॉट , टेथर , लाइट क्वाइन , डॉट क्वाईन आदि । इस वक्त सबसे प्रचलित क्रिप्टो करेंसी में बिटकॉइन का दबदबा सबसे ज्यादा है । शुरुआती समय में मात्र बिटकॉइन ही थी मगर अब बहुत सारे क्रिप्टो करेंसी के प्रकार बाजार में आ चुके है । इस प्रकार आज इसका ऑनलाइन बाजार बढ़ता ही जा रहा है ।
| Image credit : Business Today |
क्रिप्टो करेंसी कैसे पल भर में किसी को अमीर और पल भर में किसी को गरीब बना डालता है ?
क्रिप्टो करेंसी से सारा कारोबार ऑनलाइन ही होता है , पर जहां एक ओर किसी भी देश की करेंसी के लेनदेन के बीच एक मध्यस्था होती है , जैसे भारत में केंद्रीय बैंक । पर क्रिप्टो करेंसी में ऐसा नहीं होता , यहां कोई मध्यस्थ हिस्सा होता ही नही , बस यह एक नेटवर्क द्वारा ऑनलाइन संचालित किया जाता है । अतः इसे एक अनियमित बाज़ार के तौर पर देखा जाता है जो पल भर में किसी को भी अमीर बना डालता है या फिर पल भर में किसी को भी जमीन पर ला डालती है ।
क्रिप्टो करेंसी को कैसे किया जाता है संचालित ?
क्रिप्टो करेंसी कंप्यूटर एल्गोरिदम से बनी है जिसे एक निजी कंप्यूटर चेन से जोड़ा गया है ।
क्रिप्टो करेंसी का लेनदेन ब्लॉक चेन प्रणाली द्वारा किया जाता है ।
इसमें प्रत्येक लेनदेन का डिजिटल हस्ताक्षर द्वारा सत्यापन किया जाता है , इसका रिकॉर्ड क्रिप्टो ग्राफी द्वारा नियंत्रित होता है ।यह सारा काम कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए चलता रहता है । क्रिप्टो करेंसी में सारा लेनदेन का क्रम ब्लॉक चेन में दर्ज होता रहता है ।
इसकी लोकप्रियता बढ़ने के कारण कई देश इसे लीगल करार भी दे चुके है , पर क्रिप्टो करेंसी को लेकर भारत में क्या है स्थितियां , आइए जाने ।
| Image credit : Business Today |
क्रिप्टो करेंसी का भारत में बढ़ता दबदबा
यदि बात भारत में क्रिप्टो करेंसी की हो तो , यहां लगभग 15 मिलियन एक्टिव उपयोगकर्ता है , और इनकी संख्या में लगातार दिन - प्रतिदिन इजाफा भी हो रहा है। इस अनियमित बाज़ार में भारतीयों की बढ़ती लोकप्रियता को मद्देनजर रखकर, भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्रीय सरकार दोनो सख्त है । भारत में निजी क्रिप्टो करेंसी पर लगाम कसने के लिए नवंबर, 2021 में चालू संसद के शीतकालीन सत्र में एक बिल पेश करने की बात चल रही थी, इसके साथ ही आरबीआई ने सरकार को अपनी डिजिटल करेंसी के संबंध में एक प्रस्ताव भी दिया है । कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीय सरकार , भारत में क्रिप्टो करेंसी के उपयोग में सुरक्षा रखने की कोशिश में है , अतः वह सरकारी क्रिप्टो करेंसी को ज्यादा तव्वोजो भी दे रही है ।
क्रिप्टो करेंसी के उपयोग की क्या है हानियां ?
क्रिप्टो करेंसी एक डिजिटल मुद्रा है , साथ ही साथ यह एक अनियमित बाज़ार है , इसे छुआ नहीं जा सकता बस ऑनलाइन खरीदारी और ऑनलाइन कारोबार के लिए ऑनलाइन लेनदेन में इस्तेमाल किया जा सकता है । अतः पल भर में अपनी सारी पूंजी से हाथ धो देने का डर भी बरकरार है । इसके बावजूद crypto की लोकप्रियता बढ़ी है । क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन में कोई मध्यस्थ हिस्सा नही होता , जिस कारण अपनी पूंजी गवा देने का डर भी बना रहता है ।
जाने क्या है क्रिप्टो करेंसी के उपयोग के फायदे ?
दुनियां में कही भी आप जाएं , बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो करेंसी को बेचना और खरीदना बेहद आसान है । खास बात इसकी यह है कि खरीदारी के लिए ये बिटकॉइन जैसे क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज 24 घंटे खुले रहते है । रुपए में क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग और निवेश के लिए आपको किसी एक एक्सचेंज पर अपना पंजीकरण करना होता है इसके बाद साइन अप करने के बाद केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होता है । इसके बाद आपके वॉलेट में पैसे ट्रांसफर हो जाते है और आप इन डिजिटल मुद्राओं को खरीद सकते है ।
| Image credit : Mint |
क्रिप्टो करंसी की क्या है चुनौतियां ?
क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल अभी बिल्कुल नया तो नही है पर भारत की बात करें , तो अभी भारत में इसके विकास को समय लगेगा ।
जरूरी है कि इसका उपयोग विकास के लिए ही हो , क्रिप्टो करेंसी का उपयोग भारतीय लोगों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित हो , यह आज सबसे बड़ी चुनौती है ।

Post a Comment