आज के भारत में बच्चियों की क्या है परेशानियाँ ?

शहर की बच्चियां हो या गावं की , 24 जनवरी राष्ट्रिय बालिका दिवस उन बच्चियों को समर्पित है जो भारत में रहती है , यहां की निवासी है। आखिर भारत में ऐसी क्या वजह रही , जिसके लिए इस दिन को बेहद महत्व्यपूर्ण बनाया गया ?

Fig : राष्ट्रिय बालिका दिवस , 2022 

राष्ट्रिय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता रहा है ?

यह राष्ट्र भारत माता को समर्पित है जिसका छोटा रूप एक बालिका के रूप में उकेरा जाता है । हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रिय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत 2009 में महिला बाल विकास मंत्रालय ने की थी । 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्यूंकि 1966 में 24 जनवरी के दिन ही इंदिरा गाँधी ने भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार शपथ लिया था , और इस तरह वे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई थी । इसे महिलाओं के इतिहास की एक बहुत  बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाता रहा है , जहां उस दौर की एक महिला बेधड़क पीएम बनने को उत्सुक थी । अतः हर साल इस दिन को राष्ट्रिय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है ।

भारत में कैसे हो रहा है बालिकाओं का विकास ? 

1. सरकार : आज सरकार बालिकाओं पर काफी ध्यान दे रही है , उनकी पढाई से लेकर उनके व्यक्तिगत शैली को विकसित कर रही है । सरकार की इन योजनाओं का लाभ कोई भी कही भी , गावं या शहर में आसानी से उठा सकता है । कुछ ऐसे ही योजनाओं के नाम निम्नलिखित है :

        क ) बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ ( 2015 ) 

        ख ) सुकन्या समृधि योजना 

        ग ) सीबीएसई छात्रवृति योजना 

        घ ) मुख्यमंत्री राजश्री योजना 

        च ) मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना 

        छ ) माझी कन्या भाग्यश्री योजना 

        ज ) नंदा देवी कन्या धन योजना 

        झ )  मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 

इन योजनाओं के निम्नलिखित उद्देश्य है :-

         बालिकाओं की शिक्षा 

         स्वास्थ्य सेवाएँ 

         भ्रूण हत्या पर अंकुश 

        आर्थिक सहायता

         बेटियों की शादी 

         लिंगानुपात को बढ़ावा देना 

         छात्रवृति लाभ आदि । 

2. समाज :- समाज ने  बदलना शुरू कर दिया है , आज समाज में कई लोग ऐसे है जिन्हें अपनी बेटियों की शिक्षा को लेकर काफी जागरूकता है और यही वजह है कि दिन - प्रतिदिन बेटियों की पीढ़ी लड़कों से भी आगे निकलती जा रही है , इस प्रकार समाज लिंगानुपात को बढ़ावा दे रहा है । 

3 . विद्यालय : विद्यालयों में लड़के - लड़कियों को एक साथ पढ़ाया जाने लगा है जिसने बहुत हद तक बच्चों में समानता लाने में मदद की है । बच्चों को हर प्रकार के विषय की गहरी समझ दी जाती है जिससे बड़े होते लड़के और लड़कियों के शारीरिक बदलाव की इज्ज़त करना भी बच्चे सीख जाते है । 

Fig : राष्ट्रिय बालिका दिवस 

पर अब भी भारत में क्या है बालिकाओं की परेशानियाँ ?

1 . यौन उत्पीड़न : यदि आप देश भर से बालिकाओं के यौन उत्पीड़न के आंकड़ें इकठ्ठा करने बैठ जायेंगे तो आपको आज भी बहुत सारे मामले घर के पर्दों के पीछे दबे मिलेंगे , जिन्हें समाज के डर से छुपा दिया गया , कई मामले आपको फांसी के फंदे तक का सफ़र कर चुके मिलेंगे । कुछ हौसले ही बच पाए है बस जो अदालत में इन्साफ की लम्बी गुहार लगा रहे है।

NCRB , 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक , बालिकाओं के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार के मामलों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है । इसके बाद महारष्ट्र और मध्य प्रदेश का नाम आता है । राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां बालिका यौन उत्पीड़न का आंकड़ा 769 तक पहुंच चूका है और वही जम्मू कश्मीर में महज़ 2 मामले रिपोर्ट किये गए थे । ये आंकड़े आपको भारत के उस सच्चाई से अवगत करा रही होंगी जहां तक शायद आज तक आपकी नज़रें नहीं पहुंची है । उत्तर प्रदेश जो जनसँख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य है तो वही इस बारी यहां चुनाव होने है , यहां हर साल यौन उत्पीड़न की घिन्घिनौने मामले देखने को मिलते है । 

2019 में यौन अपराध में 13.6 का इजाफा हुआ वही आपको बताते चले , केंद्र सरकार ने इन सभी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बाल यौन अपराध संरक्षण ( पौक्सो ) कानून को और कड़ा कर दिया है ।   

2. लैंगिक भेदभाव :

कभी आप गौर से अपनी तरफ देखोगे तो पाओगे कि कभी न कभी आपने भी इस समाज में फैली उन लैंगिक भेदभाव को अपनाया है । कारण कुछ भी रहा होगा आपका । मेरे व्यक्तिगत रिसर्च के मुताबिक , समाज से अपने सम्बन्ध मजबूत रखने के लिए आप इन सभी बातों को यूही मान लेते है , बिना ये सोचे कि इसका असर आपसे कई ज्यादा आपकी बच्चियों के भविष्य पर पड़ेगा । हालाँकि आज ऐसे समस्यां बेहद कम हो गई है फिर भी खत्म नहीं हुई है इसलिए इसपर आवाज़ उठाना बेहद ज़रूरी है । उदाहरण के लिए , आज भी कही - कही बेटे को अच्छी जगह पढ़ाने के लिए अपनी बच्चियों को अभिभावक सस्ते और सरकारी स्चूलों में भेज देते है यह कहकर कि बच्ची को पढ़ना ही तो है कही भी पढ़ लेगी , आखिर ऐसा क्यों ?

3. शोषण : साधारणतया : बच्चों और बच्चियों को मारना हर तरफ से गलत है , आप उन्हें समझाएं , बहलायें या फुस्लायें पर मारे कभी नहीं । एक अनुमान के मुताबिक , बच्चियों पर मार - पीट का असर बच्चों के मुकाबले काफी गहरा प्रभाव डालता है जो उसके व्यक्तित्व को भी नुक्सान पहुंचा सकता है । कृपया अपने बच्चों को न मारें ! 


1 comment:

  1. बालिका के बिना समाज वैसा ही है जैसे फूल बिना उपवन.बधाई

    ReplyDelete

Powered by Blogger.