अफगानिस्तान के लोग किन परिस्थितियों का कर रहे सामना , क्या है उनकी मुश्किलें ?
15 अगस्त , 2021 यह वही समय था जब 20 सालों बाद फिर से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्ज़ा कर लिया था । इसके बाद अशरफ गनी की सरकार हाशिये पर आ गई , सरकार के अफगानिस्तान से पलायन करने के बाद अफगानिस्तान , तालिबान के नियंत्रण में चला गया है और इस तरह अफगानिस्तान - तालिबान झड़प का अंत हो गया । इसके बाद , अफगान लोगों की आर्थिक , सामाजिक , मानसिक स्थिति मे लगातार गिरावट नज़र आ रही है । सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि यहाँ बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे है तो वही दूसरी तरह अफगान नागरिको को मात्र बाहर से आ रही मानवीय मदद के सिवा और कुछ भी सहायता नहीं मिल पा रही । बता दें , अन्तराष्ट्रीय संगठन ने तालिबान सरकार को सरकार के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया है जिस कारण अब अफगानिस्तान की सरकार का यह हाल है ।
| Image credit : BBC |
क्या है अफगान नागरिकों की परेशानियाँ ?
15 अगस्त , 2021 के बाद अफगानिस्तान के नागरिकों की सबसे बड़ी परेशानी थी - अपने घर की सभी महिलाओं को तालिबान के चंगुल से बाहर निकालना , खुद को सुरक्षित देश से बाहर निकालना । इस दौरान अफगानिस्तान में कई नागरिक और अमेरिकी जवान काबुल एअरपोर्ट पर हुए बम विस्फोट में मारे गए ।
अफगानिस्तान की महिलाएं अपने हक़ की लड़ाई अब तक लड़ रही है पर उनकी आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं ।
| Image credit : The Wire - Hindi |
महिला प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग करने वाले पत्रकारों पर तालिबान सरकार ने हमला तक बोल दिया , उन्हें मारा - पिटा गया , धमकाया गया । यहां के लोगों में सरकार के प्रति अब भी खौफ का माहौल है ।
इस वक्त अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण के बाद यहां पहली सर्दी है जब आम लोगों के पास अपने घर को और शरीर को गर्म रखने तक के लिए पैसे नहीं है । इस वक्त यहां के लोग मानवीय सहायता से पहुंच रहे खाने - पानी पर ही पूरी तरह निर्भर है , जो कि उनके लिए पर्याप्त नहीं है । ऐसा नहीं है कि अफगानिस्तान में खाने की कमी है पर लोगों के पास उसे खरीदने के पैसे नहीं बचे है ।
| Image credit : BBC |
उधर कई महिलाएं जो अपने परिवार की एकलौती कमाने वाली थी उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । यहां के अधिकतर नागरिक बेरोजगार ही है , जिनके बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे है ।
इन बुरे हालातों में अफगान बच्चों की पढाई तबाह है और महिलाओं की ज़िन्दगी काले बुर्के में कैद है ।
| Image credit : BBC |
अब तालिबान सरकार के लिए क्या है चुनौती ?
सरकार की चुनौती है कि वह अपने नागरिकों को सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करवाए । उसे एक सरकार के रूप में जल्द से जल्द मान्यता प्राप्त करनी होगी ताकि वह अपने देश में ज़रुरतमंदों की मदद के लिए आगे आ पाए ।

बेहतरीन व समसामयिक विषय पर,,महत्वपूर्ण टिप्पणी.... महिला अत्याचार की वेदना,, कारूणिक है....
ReplyDeleteGood job 👌👍
ReplyDelete