2022 में कोरोना का प्रवेश : नया साल पाबंदियों में !

2022 साल की शुरुआत हो चुकी है । नए साल का आज तीसरा दिन है यानि आज 3 जनवरी , 2022 : यह दिन कई मायनों में देशवासियों के लिए खास है । क्युकी जहाँ तक़रीबन दो सालों से कोरोना के कारण छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा सकते थे , घर पर बैठे थे , आज से वे भी टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना का टिका लगवा पाएंगे । आज से 15 से 18 आयुवर्ग के सभी बच्चों को टीका लगना शुरू हो चूका है। 

Image credit : AAJ TAK 

पर वही बुरी खबर है कि , ओमिक्रोंन ने दिसम्बर के पहले सप्ताह में देश में दस्तक दी । उस वक्त मात्र ओमिक्रोंन के दो केस थे जो अब बढ़कर दो से 1,525 हो चुके है  । वही कोरोना केसेस इन पांच दिनों में तीन गुना बढ़ गया है। 

दूसरी इस साल की सबसे बड़ी खबर है कि सरकार ने दो अन्य वैक्सीनों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है , जिनका नाम क्रमश : corbevax  और covovax है  । सरकार ने कहा कि हो सकता है इसका इस्तेमाल बूस्टर डोज़ के रूप में हो  । हालाँकि सरकार ने बूस्टर डोज़ पर अभी कोई फैसला नहीं लिया  ।

Image credit : DW

बता दें , पिछले साल 16 जनवरी , 2021 से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और अब तक लगभग 11 से अधिक राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 100 फीसदी पहले डोज़ का टीकाकरण हो चूका है वही 3 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों ने 100 फीसदी पूर्ण टीकाकरण हासिल किया है  । इसके अलावा कई राज्यों में जल्द ही 100 फीसदी पूर्ण टीकाकरण हासिल करने की उम्मीद जताई जा रही है  । 

बताते चलें आपको , 7.65 लाख बच्चों ने सरकार के CoWin एप पर अपना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन कर लिया है । सूत्रों के अनुसार , बच्चों को Covaxin लगाई जाएगी  । 

पर वही बुरी खबर है कि , भारत में कोरोना के केसेस में उछाल देखने को मिला । सूत्रों के मुताबिक , पिछले 24 घंटे में  22.5 % उछाल दर्ज किया गया , 24 घंटे में 33,750 नए कोरोना केसेस की पुष्टि हुई है  । 

Image credit : Business Today 


पर एक तरफ जहाँ कोरोना का टीकाकरण चल रहा है , वही ओमिक्रोंन को लेकर सख्ती भी बरक़रार है  । कल रविवार को , ओमिक्रोंन को लेकर कई राज्यों में सख्ती और लॉकडाउन लगाया गया  । इसके तहत , हरियाणा में 12 जनवरी तक कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद की गई , तो वही झारखण्ड में राजधानी रांची सहित कई जिलों में कोरोना के कहर को देखते हुए आज समीक्षा बैठक की जाएगी और कोरोना की नई गाइडलाइन लगाई जाएगी  । 

Image credit : NBC Chicago

वही राजस्थान में बच्चों के स्कूल जहाँ 3 जनवरी से खुलने वाले थे अब 15 जनवरी को खुलेंगे  । यह फैसला कल रविवार को गहलोत सरकार ने सभा के दौरान लिया  । देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के संक्रमण बढ़ रहे है पर सीएम केजरीवाल ने कहा - हमारे पास कोरोना से लड़ने के लिए सारी सुविधाएँ है , डरने की ज़रूरत नहीं है ।

पर , इस वक्त भारत के सामने चुनौती है - सभी बच्चों को सुरक्षित टीका जल्द से जल्द लगाना , उनके स्कूल और पढाई को मद्देनज़र रखकर ज़रूरी निर्णय लेना वही दूसरी तरफ चुनौती है ओमिक्रोंन से बचाव के लिए आगे की सफल नीति पर जल्द से जल्द काम करना । 



1 comment:

Powered by Blogger.