चौपर हादसा : CDS जनरल विपिन रावत संग पत्नी मधुलिका और हादसे में जान गवाने वालों को रक्षामंत्री ने लोकसभा में दी श्रधांजलि ।
इस दौरान
रक्षामंत्री ने बताया - हादसे में जखमी ग्रुप कप्तान
लाइफ सपोर्ट पर है , उसे बचने की पूरी कोशिश की जा रही है । बता दें , यह हेलीकाप्टर
हादसा तमिलनाडु के नीलगिरी में हुआ जिसमे 14 लोग घायल थे , उन्हें कल दोपहर 12:30
बजे अस्पताल ले जाया गया था पर , मात्र ग्रुप कप्तान वरुण सिंह को ही बचाया जा सका
जो अभी लाइफ सपोर्ट में है । रक्षा मंत्री ने आगे कहा – दुर्घटना स्थल से लोगों को
निकला जा सकता था उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया । हादसे में 14 में से एक की जान बच पाई है
। Image credit : AAJ TAK
बता दें कि जनरल रावत अपने शेड्युट विजीट पर थे और Mi- 17 V5 हेलीकाप्टर को 12 : 15 बजे वेलिंगटन लैंड करना था लेकिन इससे पहले ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया । जंगल में स्थानीय लोगों ने आग लगी देखी । जिसके बारे में सूचित किया गया । सूचना मिलने पर जल्द से जल्द बचाव दल पहुंचा । राजनाथ सिंह ने आगे कहा – सभी पार्थिव शारीर को IAF के प्लेन से आज दिल्ली लाया जायेगा । साथ ही साथ हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जाँच टीम का गठन कर दिया गया है । CDS जनरल विपिन रावत और अन्यों का भी का अंतिम संस्कार पुरे मिलिट्री सम्मान के साथ होगा । जनरल रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली छावनी में होगा । इसके बाद सदन ने देश के पहले CDS और अन्य लोगों को भाव भंगिनि श्रधान्ज़ली दी , हादसे में दिव्यंगत लोगों के सम्मान में मौन रखा गया ।

Post a Comment