कैट और विक्की की शादी
कैट और विक्की की शादी , कही चर्चा कैट और सलमान के अफेयर्स की हो रही तो कही विक्की ने बजी मार ही ली । कैट अक्सर अपनी खूबसूरती और सादगी को लेकर चर्चा बटोरती रहती है , पर मुझे एक बात समझ ही नहीं आती कि अक्सर सलेब्रटी अपने अफेयर्स की बात नकारते नकारते शादी के मंडप तक कैसे पहुँच जाते है ?
कुछ ऐसी ही लव स्टोरी है विक्की कैट की ।बॉलीवुड की शिला क्वीन अब विक्की के साथ शादी रचा चुकी है । वही आज शुक्रवार को इनका शादी समारोह खत्म हो जायेगा । राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर चौथ का बरवाडा में एक पहाड़ी पर स्थित होटल में शादी रचा रहे है । यह करीब 700 साल पुराना किला हुआ करता था , जो अब एक होटल में तब्दील हो चूका है । पर बॉलीवुड स्टार की शादी इतनी सुर्ख़ियों में क्यों ? आइये आज जानने की कोशिश करते है ।
| Image credit : Navbharat Times |
\
यह पहली शादी नहीं है जिसने सबको अचानक चौका दिया हो । अभिषेक ऐश्वर्या की शादी , अक्षय और ट्वीकल की शादी , राजेश कन्ना और डिंपल की शादी और भी कई उदाहरण है । इसी तरह कैट और विक्की की शादी को लेकर नए नए अपडेट्स आते रहते थे पर दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर से अपने प्यार को कभी स्वीकार नहीं बस अचानक शादी तक पहुँच गए । बीबीसी हिंदी के मुताबिक , ये सब स्टार कपल वैल्यू को बढ़ावा देने के लिए की जा रही मार्केटिंग के तहत किया जाता रहा है ।

Post a Comment