दिल्ली में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार !
सूत्रों के मुताबिक , दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों से अलर्ट जारी कर दिया था कि त्योहारों के बीच आतंकवादी हमले की आशंका है । अतः सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी ।
पाकिस्तानी संदिग्ध आतंकवादी ( मुहम्मद अशरफ ) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो पकिस्तान के नारोवाल प्रांत का रहने वाला है , उनके पास से एके-47 , ग्रेनेड और फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किये गए है । इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने बड़े आतंकी खतरे को नाकाम कर दिखाया है । बता दें , इन दिनों कश्मीर में आतंकी हमले भी बढे है ।
| Image credit : AAJ TAK |
सूत्रों के मुताबिक , पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI बड़ी साजिश रचने की फ़िराक में है । मुहम्मद अशरफ ने फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर शास्त्री पार्क के पते पर भारतीय पहचान बनवाया था , जिसमे उसका नाम अली अहमद नूरी है । उसकी निशानदेही पर यमुना घाट से एक एके-47 , 60 कारतूस , एक हैंड ग्रेनेड , 2 पिस्टल और 50 कारतूस भी बरामद किये गए । फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ।

Post a Comment