एयर इंडिया : टाटा के सामने कौन - कौन सी है चुनौतियाँ ?

 टाटा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज ने एयर इंडिया को सर्वाधिक बोली लगाकर खरीद तो लिया है , पर एयर इंडिया की स्थिति को लेकर ताका ग्रुप के सामने कई चुनौतियाँ है । बता दें , एयर इंडिया के शुभंकर की वापसी औपचारिक रूप से टाटा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज में हो गई है । टाटा संस इस अधिग्रहण से उत्साहित है , क्युकी 1953 में राष्ट्रीयकरण हो जाने के बाद भी एयर इंडिया को टाटा संस के संस्थापक जेआरडी टाटा ही संचालित करते आये थे और अब भी टाटा संस के हाथों में आ जाने के बाद कम्पनी खुस है , और एयर इंडिया को लेकर उत्साहित भी है । 

Image credit : Amar Ujala 

सूत्रों के मुताबिक , एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद टाटा संस के चेयरमैनएन. चद्रशेखारन ने बयान जारी कर कहा - यह एक एतिहासिक उपलब्धि है , देश की सबसे प्रमुख एयर लाइन्स का मालिकाना मिलना एक गौरव की बात है । 

आगे उन्होंने कहा - हमारा प्रयास होगा कि हम विश्व स्तरीय एयरलाइन्स का सञ्चालन कर सकें जिस पर हर भारतीय को गर्व है । उन्होंने कहा कि महाराजा की घरवापसी भारत में विमानन की शुरुआत करने वाले जेआरडी टाटा को सच्ची श्रधांजलि होगी । 

Image credit : AAJ TAK 

टाटा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज की सबसे बड़ी चुनौती है कि एयर इंडिया से हो रहे घाटे को वे कैसे खत्म करेगे ? बीबीसी हिंदी के मुताबिक , फडनिस ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया है कि एयर इंडिया को औसतन हर रोज़ 20 करोड़ रूपये का घाटा झेलना पड़ रहा है ।  यही कारण है कि सरकार को इसके विनिवेश का फैसला लेना पड़ा ।  वे कहते है कि अब देखना है कि टाटा कंपनी किस तरीके से एयर इंडिया के ढांचे में उलट फेर कर इसे लैब कमाने वाली एयरलाइन्स में बदलेगी ? 

No comments

Powered by Blogger.