आये दिन ट्रांसफार्मर फुंकने से साहुकारा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को सौपा ज्ञापन
उमस भरी गर्मी को लेकर हर कोई परेशान है,वही बिजली विभाग भी मनमानी पर उतारू है। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहुकारा के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपकर बताया लाइनपार साहुकारा मे आये दिन ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं।जिससे मोहल्ले वासियों को उमस भरी गर्मी में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उक्त ट्रांसफार्मर की क्षमता से बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग। जिससे ग्रामीणों व बच्चो बुजुर्गों गर्मी में परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
ज्ञापन देने वालों में नदीम अंसारी, आरिफ,इकराम,जावेद,असलम, अकरम,नसीम,मोहम्मद फहीम, आमिर, हनीफ, साबान ,अरशद नईम,परवेज आदि भारी संख्यां मे ग्रामीण मौजुद रहे।


Post a Comment