AADIPURUSH CONTROVERSY : जाने अब तक क्या क्या बवाल हुआ ?

 

 

AADPURUSH CONTROVERSY

भारत में 16 जून को रिलीज़ हुई फिल्म आदिपुरुष लगातार विवादों से घिरी है। 9 मई को ट्रेलर की रिलीज़ के साथ इसके डायलाग और ड्रेसिंग स्टाइल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह फिल्म भारत सहित 70 देशों में रिलीज़ हुई है। 600 करोड़ की लागत से बनी रामायण पर आधारित फिल्म काफी समय से चर्चा में रही है। कई लोग तो इसे रामायण का सस्ता वर्जन बोलकर ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह फिल्म काफी पसंद भी आ रही है।



 साल 2023 की बहुप्रतीक्षित सबसे बड़ी, सबसे महंगी और सबसे भावनात्मक कही जाने वाली प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ट्रिबेका फेस्टिवल में अन्तराष्ट्रीय प्रिमियर के लिए चुना गया है, जिसके साथ ही इसने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

लेकिन, भारत में यह फिल्म अब भी विवादों में है। कई आपत्तिजनक सीन को हटा दिया गया लेकिन अब भी रावण के लुक पर, कभी हनुमान के तो कभी राम के लुक पर जमकर बहस हो रही है। यह कोई नया विवाद नहीं है, इससे पहले भी जब रामनवमी के अवसर पर इसका नया पोस्टर रिलीज़ किया गया था, उस वक्त भी फिल्म के ऊपर कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। फिल्म पर डायलॉग्स द्वारा देवताओं को अपमानित करने का आरोप लगाया गया है।

दूसरी तरफ, फिल्म ने तमाम आलोचनाओं के बावजूद एडवांस बुकिंग के कारण पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की। गौर करने वाली बात तो यह है कि 2023 में एक के बाद एक विवादों में रही फ़िल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, जिनमें से एक अब आदिपुरुष है, लेकिन इसे तेलुगू में जबरदस्त घाटा हुआ है। वही पहले दिन वर्ल्डवाइड कमाई 127.5 करोड़ रुपए रही।

सिर्फ भारत में ही नहीं नेपाल की राजधानी काठमांडू और उसके प्रमुख शहर पोखड़ा में सभी भारतीय फिल्मों को देखने पर बैन लगा दिया गया है। यानि अब यहां कोई भारतीय फ़िल्में नहीं दिखाई जाएंगी। बता दें, नेपाल ने सीता के जन्म के फैक्ट्स बदलने पर नाराज़गी जताई है। नेपाल का कहना है कि सीता जी का जन्म नेपाल के तराई वाले इलाके जनकपुर में हुआ था, वही भारत का मानना है कि सीता जी का जन्म सीतामढ़ी में हुआ था। हालाँकि इस विषय को लेकर हमेशा से भी विवाद छिड़ा हुआ है।

इस फिल्म को लेकर और भी कई विवाद है। अयोध्या में भी इसको लेकर बवाल जारी है। दरअसल हिन्दू महासभा का कहना है कि आदिपुरुष फिल्म ने सनातन धर्म का अपमान किया है। भगवान राम, हनुमान जी और सीता माता का गलत चित्रण किया साथ ही गलत डायलॉग्स दिखाकर उन्हें अपमानित भी किया है।

फिल्म के 5-6 डायलॉग्स ऐसे है, जिनपर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। इसमें सबसे ज्यादा हंगामा हनुमान के संवाद पर है।

डायलॉग्स :

1.       हनुमान लंका गए हैं, जानकी से मिलने। उन्हें राम की अंगूठी और आश्वासन देने। तभी रावण की सेना उन्हें पकड़ लेती है। मेघनाथ उनकी पूंछ में आग लगाने के बाद पूछता है- “जली”! इसके जवाब में हनुमान कहते हैं- तेल तेरे बाप का, कपड़ा तेरे बाप का और जलेगी भी तेरे बाप की।

2.       जब हनुमान लंका से लौटकर आते हैं, तो राम उनसे पूछते हैं, क्या हुआ? इसके जवाब में हनुमान कहते हैं- बोल दिया, जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे।

3.       जनता के मुताबिक, एक और भद्दा डायलाग फिल्म में है। जब एक जगह राक्षस हनुमान से कहता है- ये लंका क्या तेरे बुआ का बगीचा है, जो हवा खाने चला आया।

4.       एक जगह लक्ष्मण पर वार करते हुए इन्द्रजीत कहता है- मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेष नाग को लंबा कर दिया। तभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है।

5.       विभीषण, रावण से कहता है- भैया, आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं।

ऐसे ही और कई डायलॉग्स हैं, जिन पर पब्लिक आदिपुरुष और उसके मेकर्स को ट्रोल कर रही है। उनका कहना है कि ऐसी भाषा हनुमान और अन्य किरदारों से बुलवाई जाए तो यह सनातन संस्कृति को अपमानित करता है।

हालाँकि! फिल्म के संवाद लिखने वाले मनोज मुन्तशिर ने इस पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा है कि-

ये कोई भूल नहीं है। बहुत सोच समझकर बजरंग बली के डायलाग लिखे गए हैं। हमने जान बूझकर संवाद सरल किए हैं क्योंकि फिल्म के सभी किरदार एक ही तरह की भाषा नहीं बोल सकते। इनमें विविधता होनी चाहिए।

 

 

 

 

 

No comments

Powered by Blogger.