आखिर 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं? जानें 10 वजहें

इस साल 26 जनवरी को हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही हर साल क्यों मनाते हैं, यदि अब तक आप यह नहीं जानते तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

Image credit: Jagran


26 जनवरी को जब भारत को अपना खुद का लिखित संविधान मिला तो इस दिन को ऐतिहासिक रूप देना काफी अहम था, चूँकि 26 जनवरी इतिहास के दृष्टिकोण से भारत के लिए सबसे अहम है। अतः सभा में चर्चा के दौरान 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस की घोषणा कर दी गई। 

- आखिर 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों?

1. कांग्रेस द्वारा 1930 में यानि आजादी से पहले भारत में पूर्ण स्वराज दिवस ( अर्थात स्वतंत्रता दिवस) की स्थापना की गई थी। करीब 18 वर्षों तक इसे 26 जनवरी को ही मनाया जाता रहा । हम कह सकते हैं कि आज़ादी से पहले 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इस दिन के ऐतिहासिक महत्त्व को मद्देनज़र 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस के रूप में अपनाया गया। 


2.  राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति रहे। इसी दिन उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ भी ली थी। अतः भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में भी यह दिन अहम है।

3. पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 को मनाया गया। इसी दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया था।


4. भारत में स्वतंत्रता आन्दोलन शुरू होने से लेकर आज़ादी प्राप्ति तक 26 जनवरी का विशेष महत्त्व है। 31 दिसंबर 1929 को कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरु की अध्यक्षता में प्रस्ताव पारित कर भारत के पूर्ण स्वराज की मांग की गई थी। कहा गया कि अगर ब्रिटिश सरकार ने 26 जनवरी, 1930 तक भारत को उपनिवेश का दर्जा नहीं दिया, तो भारत को पूर्ण स्वतंत्र देश घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद 26 जनवरी, 1930 को पहले बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी दिन जवाहरलाल नेहरु ने तिरंगा फहराया था। 

फिर जब देश आज़ादी हुआ तो 15 अगस्त 1947 को आधिकारिक रूप से स्वतंत्रता दिवस घोषित कर दिया गया, अर्थात आज़ादी से पूर्व ही 26 जनवरी, अनौपचारिक रूप से देश का स्वतंत्रता दिवस बन चुका था।


5. 26 जनवरी, 1930 को पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव लागू होने की तिथि को महत्त्व देने के लिए ही 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू किया गया है। 


6. 1950 में देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने 26 जनवरी के दिन भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। इसी दिन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारतीय गणतंत्र के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्हें तोपों की सलामी दी गई। इस दिन से ही गणतंत्र दिवस को तोपों की सलामी की प्रक्रिया चली आ रही है। 


7. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम जहां लाल किले पर होता है, और प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं जबकि गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम राजपथ पर होता है और राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। इस साल द्रोपदी मुर्मू  राष्ट्रपति के रूप में पहली बार झंडा फहराएंगी। ऐसी परंपरा इसलिए है क्योंकि राष्ट्रपति देश के संवैधानिक प्रमुख होते हैं।


8. दिल्ली में 26 जनवरी, 1950 को पहली गणतंत्र दिवस परेड, राजपथ पर न होकर इर्विन स्टेडियम में हुआ था। उस दिन परेड में करीब 3000 सैन्यकर्मियों व 100 एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया था। 1950 - 1954 के बीच दिल्ली में गणतंत्र दिवस का समारोह, कभी इर्विन स्टेडियम, किंग्सवे कैम्प, लाल किला, तो कभी रामलीला मैदान में आयोजित हुआ करता था। 


9. राजपथ में पहली परेड जब हुई उस वक्त चीफ गेस्ट के रूप में पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक मोहम्मद आए थे। साल 1965 में पाकिस्तान के फ़ूड एंड एग्रीकल्चर मिनिस्टर राना अब्दुल हामिद गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए थे, जो खुद में काफी अहम है। अतः ऐतिहासिक रूप से 26 जनवरी हर भारतवासियों के लिए यादगार लम्हा है। 


10. गणतंत्र दिवस का समारोह मात्र 26 जनवरी तक ही सीमित नहीं है। इसका समापन 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के साथ होता है।  


- लालकिले पर कब-कब किन राष्ट्रपतियों ने झंडा फहराया?


1. आज़ादी के बाद सबसे पहले राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति के रूप में झंडा फहराया था। (1950-1962)

2. इसके बाद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन दुसरे राष्ट्रपति बनें, जिन्होंने लालकिले पर राष्ट्रपति के रूप में झंडा फहराया। (1962-1967 )

3. डॉ. जाकिर हुसैन ने 1967 से लेकर 1969 तक झंडा फहराया और आज़ाद भारत को लाल किले पर सलामी ठोंकी।

4. वराहगिरी वेंकट ने 1970 से 1974 तक झंडा फहराया।

5. फखरुद्दीन अली अहमद ने 1975 से 1977  तक झंडा फहराया था।

6. नीलम संजीव रेड्डी ने 1978 से 1982 तक झंडा फहराया।

7.ज्ञानी जैल सिंह ने 1983 से 1987 तक लालकिले पर राष्ट्रपति के रूप में झंडा फहराया। 

8. श्री आर वेंकटरमन ने 1988 से 1992 तक झंडा फहराया। 

9. इसके बाद डॉ. शंकर ने 1993 से 1997 तक 

10. श्री आर के नारायण ने 1998 से 2002 तक

11. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 2003 से 2007 तक 

12. श्रीमती प्रतिभादेवी सिंह पाटिल ने 2008 से 2012 तक \

13. श्री प्रणव मुखर्जी ने 2013 से 2017 तक लालकिले पर झंडा फहराया है।

14. श्रीरामनाथ कोविंद ने 2018 से 2022 तक 

15. और अब भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस साल राष्ट्रपति के रूप में झंडा फहराकर इतिहास रचा। 


- गणतंत्र दिवस, 2023 क्यों है खास ?

इस साल भारत ने एक नया इतिहास रचा। लालकिले पर एक आदिवासी महिला और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 

Image credit: UP 18 News


बता दें, इस साल 2023 को हम 74वां गणतंत्र दिवस माना रहे हैं। 













































 

No comments

Powered by Blogger.