दिल्ली: दो दिनों में होने वाली है हवा और भी ख़राब, जल्दी देखें!

दिल्ली में हवा और भी ख़राब होने वाली है। अगले दो दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 130 रहा वहीं 160 के साथ ग्रेटर नॉएडा की हवा सबसे ख़राब दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में हवा की सेहत औसत श्रेणी में रही। राजधानी में अगले दो दिनों तक प्रदूषण के कारण दृश्यता में कमी का सामना भी करना पड़ेगा।
स्रोत्र: नवभारत टाइम्स 

आइआइटीएम के मुताबिक, अगले 48 घंटों में हवा औसत स्तर से बढ़कर ख़राब श्रेणी में पहुंच जाएगी। मिक्सिंग हाईट का स्तर 2450 व वेंटिलेशन इंडेक्स 8500 वर्ग मीटर रहने का अनुमान है। इस दौरान मास्क का प्रयोग ज़रूर करें।

दिल्ली एनसीआर का एक्यूआई:-
दिल्ली-130 
फरीदाबाद- 144
गाजियाबाद- 136 
ग्रेटर नॉएडा- 160 
गुरुग्राम- 126
नॉएडा- 147 

No comments

Powered by Blogger.