नए साल में क्या कुछ होगा आपके लिए खास ?
नए साल में क्या कुछ होगा आपके लिए खास
?
नए साल का इंतज़ार हर किसी को है , पर
नए साल में आम जनता को क्या तोहफा
देगी सरकार , आज SRP पर
इसी की बात
नए साल में मिलने वाले है बैंकों के हर
कर्मचारियों को हॉलिडे , सूत्रों के मुताबिक
जनवरी में 16 दिनों की छुट्टियाँ देने
वाली है सरकार , पर वही आपको बता दें , ये छुट्टियाँ
हर बैंकों में नहीं मिलेंगी ।
वही 1 जनवरी से GST
नियमों
में बदलाव होंगे , ई कॉमर्स कंपनी पर बढ़ सकती है
देनदारी । अतः स्विगी और ज़ोमेटो जैसे ई
कॉमर्स सेवा प्रदाताओं का यह उत्तरदायित्व
होगा कि उनके द्वारा दी जाने वाली
रेस्टुरेंट सेवाओं के बदले वे GST
एकत्र करें और
उसे सरकार के पास जमा करवाएं , इसके
लिए उन्हें बिल भी जारी करना होगा ।
इसके अलावा नए साल में फुटवियर और कपडा
उद्योग में शुल्क ढांचे में बदलाव भी होंगे
इसके तहत सभी प्रकार के फुटवियर पर 12
फीसदी GST लगेगा ।Image credit : Ophthalmology Times
ऑटो रिक्शा चालकों के लिए अच्छी खबर है
कि ऑफलाइन तरीके से दी जाने वाली यात्री
परिवहन सेवाओं पर छुट मिलती रहेगी पर
वही यदि वे ये सेवाएं किसी ई कॉमर्स मंच से
लेंगे तब नए साल से उन्हें 5 फीसदी की
दर से कर देना पड़ेगा ।
अब आप पर यानि आम नागरिक पर इसका क्या
असर होगा आइये जानते है ?
आम नागरिक पर इसका कुछ भी असर नहीं
होगा । जी हाँ ! आम नागरिक को कोई
अतिरिक्त भार नहीं आयेगा क्युकी रेस्टुरेंट
पहले से ही GST राजस्व एकत्रित कर रहे है ।
नए साल से बदलाव बस इतना होगा कि कर
जमा करवाना और बिल जारी करने की
जिम्मेदारी अब खाद्य पदार्थ आपूर्ति
करने वाले मंचों पर आ गई है ।
यह महत्वपूर्ण कदम सरकार ने इसलिए
उठाया है क्युकी खाद्यआपूर्ति मंचों द्वारा कथित
तौर पर पूरी जानकारी नहीं देने से बीते
दो वर्षों में सरकारी खजाने को करीब 2,000 रूपये
का नुक्सान हुआ , और इन मंचों को GST
जमा करवाने के लिए उत्तरदायी बनाने से कर
चोरी पर रोक लगेगी ।
जहा इस साल 2021 में कोरोना के दो
वैरिएंट ने दस्तक दी , डेल्टा वैरिएंट और ओमिक्रोंन
इसके बाद आने वाले साल में वैक्सीनेशन
को लेकर सरकार अहम् कदम उठायेगी । 26
दिसम्बर , 2021 को राष्ट्र को संबोधित
करते हुए पीएम मोदी ने एलान किया कि -
नए साल में कोशिश होगी कि जल्द से जल्द
वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी सभी नागरिकों
को लग जाये , नए साल में वैक्सीन
बच्चों को भी लगनी शुरू हो जाएगी , इसके बाद
कई जगहों पर भी अब छोटे बच्चे स्कूल जा
सकेंगे । 15 से 18 साल के बच्चों का
टीकाकरण अभियान 3 जनवरी से शुरू
होगा । वही नए साल में फ्रंटलाइन वर्कर्स
को
10 जनवरी से बूस्टर डोज़ देने की बात भी
कही जा रही है ।
अब बात कर लेते है , इस नए साल और क्या
क्या नया बाज़ार में आएगा ।
हाल ही में 6 जनवरी को Aion LX Plus
इलेक्ट्रिक SUV 6 कार लांच होने को है
, इसकी घोषणा नवम्बर 202 1 में की गई
है । इस कार की खासियत है कि इस कार की
बैटरी को GAC तकनीक पर बनाया
गया है । इस वजह से यह आम बैटरियों के मुकाबले
20 फीसदी छोटी और 14 फीसदी हलकी बनी है
। यह चीन में निर्मित कार है । इस कार में
ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है ।
ऑनलाइन गेम की बात करें तो 2022 में PUBG को
अब आप 12 जनवरी से फ्री में
PC और कंसोल पर खेल पाएंगे आप ।
एकाउंट्स और बैंक की बात करें तो जानते
है क्या कुछ नया होगा , नए साल में ?
अगले महीने यानि जनवरी 2022 से
महंगा हो जायेगा आपके लिए ATM से पैसे
निकालना । कई बैंकों ने अपने चार्ज बढ़ा
दिए है । जिनमे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ,
आईसीआईसीआई , HDFC ,
एक्सिस बैंक शामिल है ।

Wonderful 💝 🥰 keep it app
ReplyDelete