यूपी विधानसभा चुनाव : 2021 में क्या - क्या काम हुआ ?
उत्तर प्रदेश में 2022 के शुरूआती
महीनों में 17वां विधानसभा चुनाव होना है । उत्तर प्रदेश की
यदि बात हो तो अयोध्या , मथुरा जैसे
शहरों की चर्चा हो ही जाती है । बात करेंगे आज हम
उत्तर प्रदेश की हर वो बातो पर जो 2021
में चर्चा में रही , उनकी बात भी की जाएगी जिसकी
2021 में काफी निंदा की गई ।
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल और जनसँख्या
में भारत का सबसे बड़ा राज्य है , यहाँ पर अब तक 17
बार विधानसभा चुनाव हो चुके है । आइये
सबसे पहले यूपी के राजनितिक इतिहास पर
एक नज़र डालते है । यूपी के पहले मुख्यमंत्री गोविन्द वल्लभ पन्त
रहे थे
जिन्होंने 26 जनवरी 1950 में अपनी
सत्ता संभाली थी , वे भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस से तालुकात
रखते थे । इसके बाद कई सालों तक सन
1967 तक कांग्रेस की सत्ता रही , पर फिर यूपी की
सत्ता में लगातार पलटफेर होता रहा , अब
तक यहाँ कई पार्टियों का शासन हो चूका है जिनमे
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ भारतीय क्रांति दल , जनता दल ,
समाजवादी पार्टी , बहुजन
समाज पार्टी , भारतीय जनता दल शामिल है
। बता दें , यूपी के वर्त्तमान मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ है , जिन्होंने अपना
कार्यकाल 19 मार्च 2017 में संभाला था । उत्तर प्रदेश ,
2021 में यूपी की अर्थव्यवस्था को भारत
की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था घोषित किया गया ।
इससे पहले यह पांचवे स्थान पर थी । जहां
वर्तंमान सरकार ने अपने सूबे को दंगामुक्त बनाने की
कोशिश की , वही दूसरी तरफ यूपी में ही
कई ऐसे सांप्रदायिक दंगे फैलते रहे , जिसपर तुरंत
कोई मजबूत एक्शन तक सरकार की तरफ से
नहीं लिया गया । ऐसी ही एक घटना से आपको
आज परिचित करते है - कानपूर में 13
अगस्त की खबर
की सांप्रदायिक दंगे की खबर ने जनज्वार
इलाके के सभी मुसलमानों में खौफ पैदा कर दिया
था , हुआ यु था कि एक हिन्दू और एक
मुसलमान परिवार के आपसी झड़प के कारण रानी के
हिन्दू परिवार ने बजरंग दल को बुलाकर ,
मुसलमान वालिद को पिटवाया , युवक को पिटते
वक्त चारों दिशाओं से बस जय श्री राम के नारे और वालिद से लिपटी बच्ची की चीख ही सुनाई दे
पा रही थी । इसकी गिरफ़्तारी तो की गई
पर आरोपित शख्स को जल्द ही छोड़ कर मामला रफा
दफा कर दिया गया था ।
अब बात करते है यूपी में कोरोना के हाल
में बेहाली और ग्राम पंचायत में बहाली के दिनों की ,
उत्तर प्रदेश के शिक्षक संगठनों के
मुताबिक , ग्राम पंचायत चुनाव 2021 में ड्यूटी के दौरान
1621 शिक्षकों की कोरोना महामरी से
ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी , पर सरकार आंकड़ों
को मामने को तैयार नहीं , कहती है कि
सिर्फ तीन शिक्षकों की ही ड्यूटी के दौरान मौतें हुई ।
सरकार मुआवजा भी अब देने को तैयार हो
गई है , सिर्फ तीन शिक्षकों के परिवार के एक
सदस्य को नौकरी देने को भी रजामंद हो
चुकी है । इसपर लोगो का गुस्सा भी जायज़ रहा है ।
इस दौरान योगी सरकार ने कई योजनाओं का
लाभ भी दिया है , बच्चों को नियमित छात्रवृति
की सुविधा कोरोना महामारी में भी
लगातार चलती रही है । कुछ हालिया रिपोर्ट के मुताबिक ,
चतरा , सोनभद्र में कोरोना महामारी के
दौरान कभी कभार सरकारी चना और गेंहू किसानों में
वितरित किया जाता रहा था । पर इस दौरान
धान की कीमत घटने से कई किसानों को नुक्सान
हुआ तो वही सरकार की तरफ से कई सुविधाए
भी मिली , पर इनमें से कई सुविधाएँ या तो
अनियमित थी या फिर सभी लोगों के पहुँच
में नहीं थी ।
ऐसा ही कोरोना महामारी के दौरान हुआ ,
पहले कई ऐसे दृश्य है यूपी में जो आपको विचलित
कर सकते है , बता दें आपको , अमेरिकी
अखबार , वाशिंगटन पोस्ट जो एशिया का सबसे
भरोसेमंद अखबार माना जाता रहा है ,
उसने अपने ड्रोन इन्वेस्टीगेशन से यह दावा किया था कि
यूपी में हो रही मौतें सरकार द्वारा
बताये आंकड़ों से कई गुना ज्यादा है , इस दौरान एक ड्रोन
तस्वीर काफी प्रचलित भी हुई थी । जो SRP
न्यूज़ आज आपको दिखायेगा । आइये इन
तस्वीरों पर एक नज़र डाले ।
आइये अब बात करे , यूपी के रोज़गार की ,
सिएम योगी के मुताबिक , उन्होंने अपने शासन
काल में 4.5 लाख सरकारी नौकरियां दी है
, साथ ही साथ 61 लाख युवाओं को अलग
अलग जगहों पर रोज़गार उपलब्ध कराया है ।
सिएम योगी का दावा है कि कोरोना काल में
सभी प्रवासी मजदूरों को रोज़गार दिया
गया है ।
इस साल यानि 2021 में , क्या क्या
चीजें चर्चा में रही ? आइये अब यह जानने की कोशिश
करें ! यूपी में शुरूआती महीनों में
कोरोना महामारी , और यूपी पुलिस की लापरवाही काफी
चर्चा में रही । यूपी के चौक चौराहे पर
कई ऐसी तस्वीरें है जो आसानी से पुलिस के लापरवाही
बयां
करती है , पर साथ ही कई जगह कोविद
नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा
था । तस्वीरें बयां करती है कि शुरुआत
के कुछ महीनों में आम जनता ने कोरोना गाइडलाइन
का पालन नहीं किया , कई लोग बिना मास्क
के ही दिखाई देते रहे , पर जब एकाएक यूपी में
संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई , पुरे
देश में यूपी की ख़राब कार्यप्रणाली की बातें होने लगी ।
पर स्थिति को सुधारने के प्रयास में
सरकार ने कई कदम उठाये । यूपी में टीकाकरण की रफ़्तार
एकाएक तेज़ कर दी गई , इस वक्त यहाँ
कोरोना की तीनो वैक्सीन मौजूद है । यदि स्पुतनिक v
की बात करें तो , कानपूर के पनकी स्थित
नारायण मेडिकल कॉलेज , लखनऊ के मेदानता ,
में यह वैक्सीन मौजूद है । इस साल
सांप्रदायिक दंगों में यूपी पहले स्थान पर रहा ।
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक , कोरोना
महामारी में अब तक उत्तर प्रदेश में कोरोना के 17 लाख
1 हज़ार मामले सामने आये है तो वही 22,915
लोगों की मौत हुई है । साल के आखिरी
महीने में कोरोना के नए और खतरनाक
वैरिएंट ने दस्तक दी है । नॉएडा में अब तक विदेश से
करीब 5355 लोग आ चुके है जिनमे 1,211
हाई रिस्क वाले शहरों में आये है । इसमें से 80
फीसदी लोगों से स्वस्थ्य विभाग ने
संपर्क कर लिया है पर 20 फीसदी लोग लापता बताये जा
रहे है । बता दें , आपको ओमिक्रोंन की जाँच के लिए यूपी के गोरखपुर , कानपूर में
जीनोम
सिकवेंसिंग की सुविधा मौजूद है ।
इस साल और भी कई चीजें विवादों में रही
, पर जिसने अपनी पहली जगह बनाई वह है ,
राम जन्म भूमि , अयोध्या । कई लोगों ने
योगी सरकार के इस फैसले को सराहा तो वही कुछ
ने इसकी अवहेलना की । गौतम गंभीर ने
कहा -राम जन्मभूमि स्थल पर पूजा कर अपने पापा
धोने का प्रयास कर रहे है योगी । कुछ ने कहा मंदिर की जगह अस्पताक बनने चाहिए
थे
वही इस साल 14 जुलाई की खबर के मुताबिक
, विपक्ष
ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि राम
मंदिर ट्रस्ट ने भूमि खरीद में
घोटाला किया है । कांग्रेस ने इस मामले
में सुप्रीम कोर्ट के करवाई की मांग भी की
।
इस केस में सुरजेवाला ने दावा किया था
कि – जमीं की ट्रस्ट के दोनों कागजों पर श्री राम जन्म
भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी
अनिल मिश्रा गवाह के तौर पर मौजूद है । दोनों कागजों पर दुसरे
गवाह भाजपा के प्रमुख नेता और अयोध्या
के मेयर श्रषीकेश उपाध्याय है । विपक्ष ने कहा
कि 2 करोड़ रूपये मूल्य की जमीं 5 मिनट
में 18.5 करोड़ रूपये में खरीदने के निर्णय की
राममंदिर निर्माण ट्रस्ट के न्यासियों
को पूरी जानकारी थी ।

Post a Comment