BMW C 400 GT मैक्सी स्कूटर भारत में लौंच !

 BMW मोटरराड इंडिया द्वारा नई BMWC 400  मिड-साइज़ मैक्सी स्कूटर लौंच कर दी गई , जिसकी कीमत 9.95 लाख रूपये है । यह भारत में पूरी तरह आयातित स्कूटर है । BMW ने बताया , उपभोक्ता इस स्कूटर को BMW मोटर राड  की डीलरशीप से बुक कर खरीद सकते है । 

Image credit : Autocar India

मैक्सी स्कूटर की खासियत है कि इसे नई सी 400 के साथ 350 सीसी का सिंगल सिलिंडर , वाटर कूल्ड फोर- स्ट्रोक इंजन से लैस किया गया है जो 7500 आरपीएम पर 33.5 बीएचपी ताकत और 5750 आरपीएम पर 35 एनएम पीक टार्क बनाता है । BMW कंपनी का दावा है कि यह मैक्सी स्कूटर सिर्फ 9.5 सेकंड में 0-100 किमी / घंटा रफ़्तार से चलेगी , अधिकतम रफ़्तार 139 किमी/घंटा है । इस स्कूटर में सेकेंडरी ड्राइव दिया गया है । सी 400 जीटी में 6.5 इंच का पूरी तरह रंगीन टीएफटी भी दिया जा रहा है । वही कंपनी के हवाले से पता चला है कि ग्राहकों के पास इस स्कूटर को और भी कस्टमाइज करने के लिए असली BMW एक्सेसारीज के विकल्प मौजूद होंगे । 

No comments

Powered by Blogger.