कहासुनी : भारत , इजराइल , संयुक्त अरब अमीरात का हो गया नया गठजोड़ ?
भारत , इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात की मुलाकात को एक नए गठजोड़ के तौर पर देखा जा रहा है । कहा जा रहा है कि मध्य - पूर्व में सामयिक और राजनीतिक ध्रुव के निर्माण के लिए इन तीनों देशों ने आपस में समझोते किये है ।
बता दें कि , भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इजराइल दौरे पर है , एस. जयशंकर येरुशेलम में इजराइल के विदेश मंत्री येर लेपिड के साथ इस मुलाकात में शामिल हुए थे । मुलाकात के दौरान एशिया , मध्य - पूर्व में अर्थव्यवस्था के विस्तार , राजनीतिक सहयोग , व्यापार और समुंद्री सुरक्षा जैसे विशेष मुद्दों पर चर्चा हुई ।
| Image credit : India Today |
एस. जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी - " जिन मुद्दों पर चर्चा हुई है उन्हें निकट भविष्य में आगे बढाया जायेगा । " बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्लाह बिन जायद अल नहयान भी मौजूद रहे ।
| Image credit : BBC |
पर सवाल है कि आखिर अमेरिका क्यों चाह रहा है कि भारत इस दौरान महत्वपूर्ण कदम उठाये ? बीबीसी हिंदी के मुताबिक , भारत के संबंध संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल दोनों देशों से अच्छे रहे है , इसलिए भारत के लिए इसका नेतृत्व करना ज्यादा सरल और सुरक्षित होगा । अतः अमेरिका भी चाहता है कि भारत मध्य - पूर्व हिस्से में एक अहम भूमिका निभाए ।

Post a Comment