लखीमपुर खीरी मामला : अब यूपी पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द !

 यूपी : 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गावं में हादसे के दौरान 4  किसानो , 2 बीजेपी के लोग तथा 2 ड्राईवर की मौत के बात हालात लगातार बेकाबू नज़र आ रहे है । रिपोर्ट के मुताबिक , संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेताओ ने 12 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी कूच करने का और साथ ही 18 अक्टूबर को " रेल रोको आन्दोलन" करने का फैसला किया । इस वजह से यूपी पुलिस एडीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी 18 अक्टूबर तक रद्द कर दी । ऐसा आगामी त्योहारों को मद्देनज़र रखकर भी किया गया है । 15 अक्टूबर दशहरा के दिन किसान मोर्चा ने बीजेपी नेताओं के पुतले दहन करने का भी फैसला किया है , वही 18 अक्टूबर को रेल रोको आन्दोलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा ।


सूत्रों के अनुसार यह आन्दोलन काफी तेज़ी होगा , आन्दोलन के साथ  ही  लखनऊ में किसान महापंचायत का भी ऐलान हुआ है ।  



















No comments

Powered by Blogger.